इंजीनियर राशिद को आगे कर बीजेपी जीतेगी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव! क्यों लग रहे 'प्रॉक्सी' के आरोप?

Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस सहित अन्य दल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा इंजीनियर राशिद की हो रही है जिनकी अवामी इत्तिहाद पार्टी और प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में है.

ADVERTISEMENT

Engineer Rashid in J&K elections
Engineer Rashid in J&K elections
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा इंजीनियर राशिद की हो रही है.

point

इंजीनियर राशिद की पार्टी प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है.

point

इंजीनियर राशिद पर लग रहे हैं बीजेपी के 'प्रॉक्सी' होने के आरोप

Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस सहित अन्य दल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा इंजीनियर राशिद की हो रही है जिनकी अवामी इत्तिहाद पार्टी और प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में भारत सरकार ने जमात ए इस्लामी पर टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच साल की पाबंदी लगा दी थी.