'बंटोगे तो कटोगे' का नारा यूपी से पहुंचा कनाडा, मंदिर पर हमले के बाद पुजारी ने की ये अपील
कनाडा में मंदिर और हिंदुओं पर हुए हमले के बाद, ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी ने हिंदू समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लगाए.
ADVERTISEMENT

कनाडा के ब्रैम्पटन में मंदिर के बाद हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई.
Batoge to Katoge: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. ये समर्थक खुलेआम भारत के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. हिंदुओं और मंदिरों पर हमले करने से भी नहीं चूक रहे हैं. हाल ही में, खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में कई भक्तों पर हमला किया. इसके बाद से कनाडा में हिंदू समुदाय में गुस्सा फैल गया है. हमले के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुजारी को ये बोलते देखा जा रहा है कि बंटोगे तो कटोगे.