India के Fan हुए Carl Pei, CMF दुनिया छोड़ बनेगी Indian Mobile Company ! समझिए पूरी खबर !

CMF to evolve from a sub-brand into an Indian mobile company

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

Nothing के CEO और को-फाउंडर कार्ल पेई ने CMF को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। Nothing अपने CMF सब-ब्रांड को अलग करके एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी बनाने जा रही है। नई कंपनी का मुख्यालय भारत में होगा

point

बहुसंख्यक हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी और उसके पास अपनी टीम तथा भारत में अपना Research & Development यानी R&D ऑपरेशन होगा। Nothing कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेगी और CMF के साथ शेयरधारक तथा पार्टनर के रूप में काम करती रहेगी

भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अब एक ऐसा बदलाव दिखाई दे रहा है, जो सिर्फ मोबाइल फोन बनाने तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक भारत को दुनिया की बड़ी कंपनियों के लिए manufacturing और assembly base के तौर पर देखा जाता रहा, लेकिन अब लक्ष्य इससे आगे बढ़कर ऐसे भारतीय ब्रांड तैयार करना है, जो भारत में डिजाइन और इंजीनियरिंग करके पूरी दुनिया में अपने उत्पाद बेचें।