इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन गिरफ्तार, अब उनकी जगह चंपई बनेंगे CM, कौन हैं ये?

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के साथ ही उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) ने अपने विधायक दल का नया नेता चंपई सोरेन को चुन लिया है. चंपई सोरेन झारखंड के सरायकेला सीट से विधायक है जो अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Champai Soren: हाल ही में बिहार में हुए सियासी उलटफेर के बाद अब उसके पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. सेना की जमीन घोटाले में इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) की जांच में फंसे प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं. पिछले कुछ दिनों से ED उनके पीछे पड़ी हुई थी और उनपर लगातार दबिश दे रही थी. आज सोरेन के प्रदेश राज्यपाल को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद ED ने उन्हें रात 9 बजकर 33 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया.