घी का ब्रांड बदलने से हुई तिरुपति के लड्डू में गड़बड़ी? तिरुमाला प्रसादम विवाद की पूरी कहानी
Tirupati Laddoo Controversy: चंद्रबाबू नायडू ने प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में खरीदे गए घी में पशु वसा पाई गई थी, इसके साथ ही नायडू ने ये भी कहा है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा. पिछले साल प्रसिद्ध नंदिनी के हटने से घी की सप्लाई का ठेका दूसरे ब्रांड को दे दिया गया था.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
तिरुपति के लड्डू में पशु चर्बी के इस्तेमाल के लिए वाईएसआरसीपी को ठहराया दोषी
पिछले साल से प्रसिद्ध नंदिनी घी की नहीं हो रही थी सप्लाई, दूसरे ब्रांड के घी से बन रहा था लड्डू
तिरुपति ट्रस्ट हर छह महीने में घी की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित करता है
Tirupati Laddoo Controversy: तिरुपति के प्रसिद्ध श्रीवारी लड्डू में घी की गुणवत्ता को लेकर उठे विवाद ने तब जोर पकड़ा, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा उपयोग किए जा रहे घी में पशु चर्बी होने का बड़ा दावा किया. उन्होंने प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के शासनकाल (जगनरेड्डी सरकार) में मंदिर के लिए खरीदे गए घी में मछली का तेल (Fish oil) और गोमांस की चर्बी पाई गई थी. इस दावे के बाद लड्डू प्रसाद बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे घी की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया.