डबल मर्डर से दहला छत्तीसगढ़, आरोपी ने हेड कॉन्सटेबल की पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को कुलदीप साहू नाम के आरोपी ने अंजाम दिया है. यह घटना सोमवार रात को तब शुरू हुई जब कुलदीप साहू सूरजपुर की चौपाटी में मौजूद था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. हत्या धारदार हथियार से की गई. शवों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया. इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. भीड़ ने एसडीएम के साथ भी मारपीट की और उन्हें बीच सड़क पर दौड़ाया. इसके साथ ही सूरजपुर थाने का घेराव भी किया गया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.