एग्जिट पोल्स पर भड़के मुख्य चुनाव आयुक्त, टाइमिंग पर जताई आपत्ति, जानें क्या है इसका नियम?
ECI on Exit Polls: उपचुनावों की तारीखें बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो पूछ लिया गया कि फेल एग्जिट पोल पर क्या सोच रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा एग्जिट पोल से distraction होता है लेकिन हम कुछ कर नहीं सकते. चुनाव आयोग के हाथ बंधे हैं.
ADVERTISEMENT

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
EC on Exit Polls: 2024 के लोकसभा चुनाव हुए तो एग्जिट पोल फेल हुए. बीजेपी ये मानकर चुनाव लड़ी तो सीटें तो 400 पार जीतेंगे ही. एग्जिट पोल करने वाले पोलस्टर्स ने भी मान लिया कि बीजेपी 400 पार जा रही है. एकाध एग्जिट पोल तो ऐसे भी आए जिसमें अनुमान लगाया कि कांग्रेस की सीटें सिर्फ 37 आएंगी. हो गया खेल. बीजेपी 400 से बहुत नीचे 240 पर रूकी. कांग्रेस 99 तक गई.
