लाइव

Rahul Nyay Yatra Live: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंचे राहुल, क्या ममता दीदी आएंगी साथ!

अभिषेक

Bharat Jodo Nyay Yatra Live: कांग्रेस ने 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है. आगामी लोकसभा चुनाव को साधते हुए इस यात्रा को निकाला जा रहा है. राहुल की यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए लोकसभा की 100 सीटों को कवर करेगी. इस यात्रा के दौरान लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. 14 जनवरी से शुरू होकर यह यात्रा मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में समाप्त होगी. यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन बीच-बीच में पदयात्रा भी होगी.

आज सुबह राहुल की यात्रा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से शुरू हुई. राहुल की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी और पूरा अपडेट आप न्यूज TAK के इस ब्लॉग में देख सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
social share
google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 03:27 PM • 02 Feb 2024

    मैं मुश्किल सवालों से नहीं डरता: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने बंगाल में डिजिटल मीडिया के क्रिएटरों से मिलने का एक वीडियो शेयर कर लिखा हैं, मैं मुश्किल सवालों से नहीं डरता, फिर वो INDIA गठबंधन पर हो, कांग्रेस छोड़ गए नेताओं पर हो या #PaanchNYAY पर. पश्चिम बंगाल में डिजिटल मीडिया योद्धाओं के साथ एक लंबी और सार्थक चर्चा हुई. ईमानदारी से खुलकर सवालों का जवाब देना अच्छा लगता है, उन्होंने तंज कसते हुए लिखा सत्ता में बैठे लोग भी कोशिश कर सकते हैं. देखिए वीडियो
  • 03:23 PM • 02 Feb 2024

    पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में न्याय यात्रा की प्रेस वार्ता

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रेस ब्रीफिंग
  • 11:15 AM • 02 Feb 2024

    पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले राहुल गांधी

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, कांग्रेस की सरकार ने बीड़ी मजदूरों को बीमा सहित सामाजिक सुरक्षा दी थी, लेकिन आज इनके साथ अन्याय हो रहा है. हम श्रमिकों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे: कांग्रेस
  • 11:12 AM • 02 Feb 2024

    भीड़ में खुली जीप पर निकले राहुल

    देखिए क्या हुआ जब खुली जीप पर सवार होकर निकले राहुल
  • 11:07 AM • 02 Feb 2024

    आज सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुर्शिदाबाद से शुरू

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुर्शिदाबाद से फिर शुरू हुई. वैसे आपको बता दें कि, राहुल के मुर्शिदाबाद आने से पहले ही प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां हुंकार भर चूंकि हैं. देखिए राहुल की यात्रा वीडियो
  • 11:04 AM • 02 Feb 2024

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम

    आज यानी 2 फरवरी को ये है भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम
follow on google news
follow on whatsapp