Okhla Seat: AAP के सबसे बड़े मुस्लिम नेता Amantullah Khan इस बार क्या बचा पाएंगे अपनी सीट?
ओखला सीट के विधायक, अमानतुल्लाह खान, अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 'बेड कैरेक्टर' घोषित किया है, और हाल ही में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं.
ADVERTISEMENT

Okhla Seat Analysis: दिल्ली किसका के इस एपिसोड में आज हम आपको एक ऐसी विधानसभा सीट के बारे में बताएंगे, जो हमेशा से चर्चा में रहती है. इस सीट के विधायक, अमानतुल्लाह खान, अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 'बेड कैरेक्टर' घोषित किया है, और हाल ही में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं. ये सीट है ओखला विधानसभा, जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है.