CM आतिशी की सीट से इस बार कौन जीत रहा है? जानिए क्या कहते हैं चुनावी समीकरण
पिछले तीन विधानसभा चुनावों में AAP ने इस सीट पर दो बार जीत दर्ज की है. साल 2020 में आतिशी ने इस सीट से 11,393 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की थी.
ADVERTISEMENT

Kalkaji Seat: दिल्ली के चर्चित 'कालकाजी' विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. इस सीट पर वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी का मुकाबला कांग्रेस की अलका लांबा और बीजेपी के संभावित उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से होगा. कालकाजी सीट के पिछले आंकड़े और जातीय समीकरण इस चुनाव को और रोचक बना रहे हैं.