दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी, पहाड़ पर लगातार बर्फबारी, कब मिलेगी ठंड से राहत?

दिल्ली, उत्तराखंड, और हिमाचल में मौसम ने जनजीवन पर व्यापक असर डाला है. जहां एक ओर कोहरे और शीतलहर से दिल्ली में सतर्कता बरतने की जरूरत है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने पर्यटन स्थलों को खूबसूरत बना दिया है.

ADVERTISEMENT

Weather Update
Weather Update
Google CTA

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन को और बढ़ा दिया है. शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे सड़क यातायात और रेल सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है.