दिल्ली: IAS कोचिंग सेंटर में नाले का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत, जानिए हादसे का पूरा घटनाक्रम
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक IAS के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक नाले का पानी भर जाने के कारण से तीन छात्र अपनी जान से हाथ धो बैठें, जिसमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है.
ADVERTISEMENT

Delhi Coaching Centre Hadsa News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर से बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है. IAS के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक नाले का पानी भर जाने के कारण से तीन छात्र अपनी जान से हाथ धो बैठें, जिसमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने तीनों लाश की पहचान कर ली है और जिन छात्रों की मौत हुई है उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. इस हादसे के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया गया है. हादसे के बाद, घटनास्थल पर छात्रों का एमसीडी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है.