ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा स्टेटस की जांच की मांग, BJP नेता भास्कर राव ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी !
Dhruv Rathee's citizenship
ADVERTISEMENT

CJP protest: CJP leaders, Dhruv Rathee, Prakash Raj at Bengaluru's Freedom Park
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बीजेपी नेता और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर ध्रुव राठी की नागरिकता, भारत में प्रवेश और वीजा संबंधी स्थिति की जांच कराने की मांग की
भास्कर राव ने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या ध्रुव राठी जर्मन नागरिक हैं और अगर ऐसा है, तो वह किस वीजा या अनुमति के आधार पर भारत आए हैं
यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा स्टेटस को लेकर विवाद सामने आया है। बीजेपी नेता और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर ध्रुव राठी की नागरिकता, भारत में प्रवेश और वीजा संबंधी स्थिति की जांच कराने की मांग की है। यह मामला 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में ध्रुव राठी की कथित मौजूदगी के बाद सामने आया।
