तिरुपति लड्डू विवाद के बाद उठी सनातन धर्म रक्षण बोर्ड की डिमांड, जानिए इससे क्या होगा?

Tirupati Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति में मिलने वाले प्रसाद लड्डू इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. राज्य के सीएम नायडू ने दावा किया था कि लड्डू में होने वाली सामग्री में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है. अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है. इस विवाद के बीच अब सनातन धर्म रक्षण बोर्ड की मांग की जा रही है.

ADVERTISEMENT

तिरुपति बालाजी मंदिर
तिरुपति बालाजी मंदिर
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

तिरुपति लड्डू कॉन्ट्रोवर्सी के बीच पवन कल्याण ने की बड़ी मांग

point

पवन कल्याण ने की सनातन धर्म रक्षण बोर्ड की मांग

Tirupati Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद को लेकर उठे विवादित मामले के बाद 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' के गठन करने की मांग की है. ये विवाद तब ज्यादा गरमा गया जब आरोप लगाया गया कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डुओं में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है.