'महामारी' बन गया डिजिटल अरेस्ट? पीएम मोदी को इस पर करनी पड़ी बात, बता दिए ये तीन मंत्र!

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि हर वर्ग और उम्र के लोग इस फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं. कई लोगों ने डर की वजह से अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी है. उन्होंने कहा, “अगर इस तरह का कोई कॉल आए, तो डरें नहीं. किसी भी जांच एजेंसी की ओर से फोन कॉल या वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं की जाती.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

PM Modi on Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी खबरें इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. इस तरह की धोखाधड़ी में लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे ऐंठे जाते हैं. आए दिन कोई न कोई इसका शिकार हो रहा है. किसी न किसी के साथ इस तरह के स्कैम की खबरें सामने आ रही हैं. इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में चर्चा की और देश के सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. रविवार, 27 अक्टूबर को 'मन की बात' के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी.