राहुल गांधी और खड़गे के बयानों पर चुनाव आयोग ने दी तीखी प्रतिक्रिया, आज होगी आयोग और कांग्रेस नेताओं की मुलाकात

Election Commission of India: भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. आज शाम 6 बजे आयोग के साथ कांग्रेस का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी 5 अगस्त को संसद भवन के बाहर
राहुल गांधी 5 अगस्त को संसद भवन के बाहर
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भारत निर्वाचन आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है.

point

अपने पत्र में आयोग ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है.

Election Commission of India: भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. आज शाम 6 बजे आयोग के साथ कांग्रेस का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. चुनाव आयोग ने खड़गे को पत्र लिखकर उन बयानों पर आपत्ति जताई है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं की तरफ से हरियाणा चुनाव को लेकर सामने आए हैं.