हैदराबाद में भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप में जबरदस्त मुकाबला, सबको पछाड़ कर SSB बनी ओवरऑल चैंपियन
All India Police Judo Cluster Championship
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
हैदराबाद में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 का सफल समापन, SSB ने 203 अंकों के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
CISF रही उपविजेता, ITBP ने तीसरा स्थान हासिल किया, 36 केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों के 1,600 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पांच खेलों में कुल 470 पदक वितरित किए गए, 2029 विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स की मेजबानी करेगा भारत
हैदराबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मेजबानी में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 का गुरुवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम, गाचीबौली में भव्य समापन हुआ। आठ दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के करीब 1,600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
