Haryana Elections: 'मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन...' कुमारी शैलजा के इंटरव्यू ने मचाया बवाल

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने टिकट बांट दिए हैं. इस बीच हरियाणा कांग्रेस की बड़ी नेता और सीएम पद की दावेदार रहीं कुमारी शैलजा के एक इंटरव्यू ने बवाल काट दिया है.

ADVERTISEMENT

 Kumari Shailja
Kumari Shailja
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हरियाणा कांग्रेस की बड़ी नेता कुमारी शैलजा के इंटरव्यू की हो रही है जमकर चर्चा

point

सीएम बनने, चुनाव लड़ने, इस्तीफा देने, जातिगत जनगणना कराने जैसे तमाम सवालों के दिए जवाब

point

कुमारी शैलजा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर किसकी चलती है.

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने टिकट बांट दिए हैं. इस बीच हरियाणा कांग्रेस की बड़ी नेता और सीएम पद की दावेदार रहीं कुमारी शैलजा के एक इंटरव्यू ने बवाल काट दिया है. यह इंटरव्यू उन्होंने बीबीसी को दिया है. इस इंटरव्यू में वे खुलासा करती हैं कि उनका इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का बहुत मन था. वे चाहती थीं कि कांग्रेस आलाकमान उनको हरियाणा चुनाव के लिए टिकट दे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.