और ताकत से लौटूंगा! हेमंत की ललकार के बीच JMM ने साबित किया बहुमत, उधर कल्पना राहुल से मिलीं
पूर्व सीएम ने कहा, ‘झारखंड़ मुक्ति मोर्चा का उदय, झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और इस मान, सम्मान, स्वाभिमान के प्रति जो भी बुरी नज़र डालेगा उसको हम मुंहतोड़ जवाब देंगे
ADVERTISEMENT

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत हासिल कर लिया. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में पैदा हुए सियासी संकट में इसे फौरी तौर पर विपक्षी दलों की एक जीत के रूप में देखा जा रहा है. इस बात की चर्चाएं थीं कि क्या झारखंड में भी विधायकों को इधर-उधर कर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को विश्वास मत हासिल करने से रोक लिया जाएगा. पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. हेमंत सोरेन भी वोटिंग के दौरान मौजूद रहे और अपने भाषण में बीजेपी पर जमकर निशाना साथा. इस बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी झारखंड से ही गुजर रही है.