राम मंदिर से मिलेंगे कितने वोट, 2024 के चुनाव में BJP की सबसे बड़ी कमजोरी क्या? PK ने ये बताया

पीके के कहा, बीजेपी अपने हाई टाइम में भी हिन्दू वोटरों के 50 फीसदी से भी कम वोट पाई थी. इससे तो यही समझ आता है कि बीजेपी को सभी हिन्दू वोट नहीं मिल रहे हैं और सभी लोग हिन्दू और मंदिर के नाम पर वोट भी नहीं कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024: देश में हो रहे सियासी हलचल के बीच चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी आजकल बहुत ऐक्टिव नजर या रहे हैं. हाल के दिनों में प्रशांत किशोर ने बिहार में नीतीश कुमार और उनकी सरकार, देश में INDIA अलायंस की ताकत-कमजोरी और इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर अपना ओपिनियन रखते दिखाई दिए हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को इंडियन एक्स्प्रेस ने उनसे बात-चीत की है. इस बातचीत में प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की ताकत-कमजोरी, राम मंदिर का चुनावी असर, विकास के मामले में नॉर्थ-साउथ के राज्यों के बीच असमानता और चुनाव में महिलाओं के वोटिंग पैटर्न जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों, सवालों पर बात की है. आइए आपको बताते हैं प्रशांत किशोर की बातों के कुछ प्रमुख अंश.