Ind vs Aus: एडिलेड हार के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में नीचे गिरा भारत, फाइनल में अब एंट्री कैसे संभव?

एडिलेड में मिली हार के बाद भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉजिशन काफी खराब हो गई है. भारतीय टीम, जो इस मुकाबले से पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी, अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

ADVERTISEMENT

Rohit Sharma
भारत-ऑस्ट्रेलिया
Google CTA

WTC Ponits Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया. इसमें भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. गुलाबी गेंद से खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का मामूली टार्गेट मिला, जिसे उसने आसानी से चेज कर लिया. अब तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा.