पेरिस ओलंपिक के दौरान स्कूटी चलाते हुए मनु भाकर का हो गया एक्सीडेंट, उस किस्से को ऐसे किया याद
India Today Conclava Mumbai में मनु भाकर ने उस किस्से को याद किया जो उनका पेरिस ओलंपिक से पहले हुआ था. दरअसल, मनु भाकर का ओलंपिक से पहले पेरिस में स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण उनकी कोहनी और पेर में चोटें आई थीं.
ADVERTISEMENT

स्टार शूटर मनु भाकर और उनके कोच जसपाल राणा.
India Today Conclave Mumbai: इंडियन शूटर मनु भाकर ने हाल ही में पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल कंपटीशन में हिस्सा लिया. इस दौरन उन्होंने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते. मनु ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली आजाद भारतीय खिलाड़ी बनीं. हालांकि, उनके पास तीसरा मेडल जीतने का भी मौका था, लेकिन 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वे चौथे स्थान पर रहीं. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में 22 साल की मनु ने इस मौके पर एक पुराने हादसे का जिक्र किया, जिसमें वह फ्रांस में स्कूटी से गिर गई थीं और उनकी जांघ और कोहनी में गंभीर चोटें आई थीं.