SCO बैठक के लिए पाकिस्तान पहुंचा भारतीय दल, तनाव के बीच क्या हैं इसके मायने?

इस्लामाबाद में सोमवार से शुरू हुई नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की यह बैठक तीन दिन तक चलेगी. इसमें भारत का प्रतिनिधित्व आलोक डिमरी कर रहे हैं, जो विदेश मंत्रालय में मल्टीलेटरल इकोनॉमिक रिलेशंस डिपार्टमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी हैं. इस बैठक का मुख्य एजेंडा पाकिस्तान की अध्यक्षता में अगले एक साल में होने वाले सम्मेलनों और बैठकों का कैलेंडर तय करना और संगठन के एजेंडे पर चर्चा करना है. अगले साल अगस्त में पाकिस्तान में SCO का मुख्य शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है, इसलिए इस तैयारी बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनातनी के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है. करीब डेढ़ साल के कड़े तनाव के बाद आखिरकार एक भारतीय अधिकारी पाकिस्तान की जमीन पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और भारत के SCO (शंघाई सहयोग संगठन) नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी इस्लामाबाद में शुरू हुई SCO की अहम बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.