अमेरिकी संसद में गूंजा भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का नाम, 3 बड़े सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में तीन वरिष्ठ सांसदों- जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने कैप्टन स्मित, फ्लाइट क्रू और यात्रियों के सम्मान में एक साझा प्रस्ताव पेश किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने जिस तरह अपनी जान पर खेलकर 180 लोगों को बचाया, उसकी चर्चा अब सीधे अमेरिकी संसद तक पहुंच गई है. अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी के सम्मान में एक खास प्रस्ताव पेश किया गया है. इस प्रस्ताव में न सिर्फ कैप्टन स्मित, बल्कि उस वक्त विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों की सूझबूझ की भी जमकर तारीफ की गई है, जिन्होंने मिलकर एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया था. अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में तीन वरिष्ठ सांसदों- जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने कैप्टन स्मित, फ्लाइट क्रू और यात्रियों के सम्मान में एक साझा प्रस्ताव पेश किया है. अमेरिकी कांग्रेस के किसी आधिकारिक प्रस्ताव में किसी व्यक्ति का सीधे नाम दर्ज होना बेहद दुर्लभ माना जाता है, इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत बड़ा सम्मान देखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर उस दिन कॉकपिट में क्या हुआ था और अमेरिकी संसद में लाए गए प्रस्ताव में क्या-क्या बातें कही गई हैं.