सिंधु जल समझौता रद्द, अटारी बॉर्डर बंद..भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 कड़े फैसले

CCS Meeting on Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक और आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक की. सिंधु जल संधि निलंबन से लेकर वीजा रद्द तक लिए गए 5 बड़े फैसले.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान को कूटनीतिक और आर्थिक रूप से घेरने के लिए पांच बड़े और निर्णायक फैसले लिए गए. इस आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.