इजरायल-अमेरिका अटैक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने कर दी पुष्टि

Iran Ali Khamenei Death News: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के खात्मे की खबरें: डोनाल्ड ट्रंप ने बताया इतिहास का अंत, बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए ठिकाना तबाह होने के संकेत. इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक के दावों से दुनिया में हलचल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ईरान के सर्वोच्च नेता इजरायल-अमेरिका अटैक में मारे गए.
google news

Iran Ali Khamenei Death News: इजरायल और अमेरिका के अटैक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल ने इसका दावा किया था. अब ईरानी मीडिया और प्रमुख समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' (Press TV) ने आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि कर दी है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कन्फर्म कर दिया है कि देश के लंबे समय से सुप्रीम लीडर (Supreme Leader Ali Khamenei) रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब US और इज़राइल ने इस्लामिक रिपब्लिक पर एयर स्ट्राइक की और वहां के लोगों से सरकार से सत्ता छीनने की अपील की. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में एक सप्ताह की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है.