बंगाल में मुस्लिम वोटों के लिए कांग्रेस को साथ लेकर नहीं चल रहीं ममता? समझिए ये पूरा गणित

पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लगभग 27 फीसदी है. बंगाल में 42 लोकसभा सीटें है. इनमें से 7 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी में हैं, वहीं 6 ऐसी सीटें हैं जहां अल्पसंख्यक वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mamata Banerjee: भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुत्व के एजेंडे के खिलाफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मुस्लिम वोटों को एकजुट करने में लग गई हैं. अयोध्या में बने राम मंदिर के सहारे बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नैरेटिव सबके सामने रख दिया है. अब विपक्षी पार्टियों के समक्ष इस बात की चिंता है कि, बीजेपी को काउन्टर करने के साथ ही चुनाव कैसे जीता जाए. इसी कड़ी में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं.