JWALA MK-1: पोखरण में भारत की पहली प्राइवेट माइक्रो-मिसाइल का टेस्ट सफल
राजस्थान के पोखरण में IG Defence के JWALA MK-1 काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण हुआ. जानिए इसकी 5 KM रेंज और GRID AI की खासियत.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
पोखरण में भारत की नई 'ज्वाला' का सफल टेस्ट
भारत का पहला प्राइवेट माइक्रो-मिसाइल सिस्टम तैयार
दुश्मन ड्रोन की बढ़ेगी मुश्किल, JWALA MK-1 का परीक्षण सफल
AI से लैस JWALA MK-1, भारत की नई एंटी-ड्रोन ताकत
राजस्थान के पोखरण से एक ऐसी खबर आई है, जिसने भारत के प्राइवेट डिफेंस सेक्टर में नया अध्याय जोड़ दिया है. पोखरण, वही ऐतिहासिक धरती जहां भारत ने अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन किया था. अब आधुनिक काउंटर-ड्रोन तकनीक का गवाह बना है. भारतीय स्टार्टअप IG Defence ने JWALA MK-1 का सफल परीक्षण किया है. यह भारत का पहला प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित पूरी तरह स्वदेशी ऑटोनॉमस काउंटर-अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम माइक्रो-मिसाइल है.
कंपनी के अनुसार, JWALA MK-1 की ऑपरेशनल रेंज 5 किलोमीटर तक है. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुए परीक्षण के दौरान सिस्टम ने दुश्मन ड्रोन को डिटेक्ट, आइडेंटिफाई, क्लासिफाई करने और हार्ड-किल तरीके से नष्ट करने की क्षमता प्रदर्शित की. यह सिस्टम सस्ते ड्रोन और स्वार्म अटैक के खिलाफ किफायती समाधान के रूप में विकसित किया गया है.
GRID AI: सिस्टम का दिमाग
JWALA MK-1 की असली ताकत इसका GRID सिस्टम है. यह IG Defence द्वारा विकसित AI-पावर्ड मिशन ऑटोनॉमी एंड बैटल मैनेजमेंट सिस्टम है. GRID सेंसर इंटीग्रेशन, टारगेट डिटेक्शन, आइडेंटिफिकेशन, क्लासिफिकेशन, मिशन डिसीजन और एंगेजमेंट मैनेजमेंट को एकीकृत रूप से संभालता है. कंपनी के फाउंडर और CEO बोधिसत्त्व संघप्रिया के अनुसार, GRID पूरे किल-चेन को मैनेज करता है, जिससे सिस्टम तेजी से प्रतिक्रिया दे सके.
क्यों जरूरी है यह सिस्टम?
आधुनिक युद्ध में दुश्मन सस्ते ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें गिराने के लिए करोड़ों रुपये की पारंपरिक मिसाइलें इस्तेमाल करना आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं होता. JWALA MK-1 को खासतौर पर ऐसे सस्ते और झुंड में आने वाले ड्रोन को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह आकाश और S-400 जैसे बड़े एयर डिफेंस सिस्टम के पूरक के रूप में काम कर सकता है. यह परीक्षण ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत प्राइवेट डिफेंस सेक्टर की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है. पहले जहां भारत रक्षा उपकरणों के लिए आयात पर निर्भर था, वहीं अब भारतीय कंपनियां क्रिटिकल हार्डवेयर और AI-आधारित सॉफ्टवेयर खुद विकसित कर रही हैं. पोखरण से निकला संदेश साफ है, चाहे एक ड्रोन आए या झुंड, भारत की नई ‘ज्वाला’ चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हो रही है. AI और माइक्रो-मिसाइल का यह संयोजन भारतीय सुरक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें : एशिया पावर इंडेक्स 2026: भारत तीसरे स्थान पर बरकरार, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता
