1500 करोड़ का नुकसान, आखिर कौन दे रहा फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी?

Bomb Threat to Airlines: इस साल अब तक धमकियों के कारण करीब दो हजार उड़ानों को प्रभावित किया गया है, जिससे 3.5 लाख से अधिक यात्री परेशानी झेल चुके हैं. इस कारण एयरलाइंस को 15 अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bomb Threat: भारत में हाल के दिनों में कई एयरलाइन कंपनियों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया, और अकासा एयर की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को बार-बार ऐसी धमकियां मिल रही हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया है. अब तक इस साल 500 से अधिक फ्लाइट्स को धमकी दी जा चुकी है, जिससे दो हजार फ्लाइट्स और 3.5 लाख यात्रियों पर असर पड़ा है. एयरलाइंस कंपनियों को भी 15 अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.