आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्‌डी और उनकी बहन के बीच चल रही है 'महाभारत', जानें पूरी कहानी

Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी ने अब शर्मिला रेड्डी को कानूनी लड़ाई में खींच लिया है. इस बार मामला संपत्ति का है. शर्मिला रेड्डी के खिलाफ जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी भारती रेड्डी ने National Company Law Tribunal यानी NCLT में शिकायत की है.

ADVERTISEMENT

जगन मोहन रेड्डी- फाइल फोटो
जगन मोहन रेड्डी- फाइल फोटो
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जगन मोहन रेड्डी ने अब अपनी बहन शर्मिला रेड्डी को कानूनी लड़ाई में खींच लिया है.

point

इस बार मामला संपत्ति का है. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पहले से है.

Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी ने अब अपनी बहन शर्मिला रेड्डी को कानूनी लड़ाई में खींच लिया है. इस बार मामला संपत्ति का है. शर्मिला रेड्डी के खिलाफ जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी भारती रेड्डी ने National Company Law Tribunal यानी NCLT में शिकायत की है. दोनों भाई-बहन के बीच राजनीतिक लड़ाई अब निजी लड़ाई में बदल चुकी है. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से शुरू हुई ये लड़ाई अब निजी लड़ाई में बदल चुकी है और रेड्‌डी भाई-बहन एक दूसरे के खिलाफ अब कोर्ट में भी खड़े हाे गए हैं.