महाराष्ट्र चुनाव में एक्टर रितेश देशमुख के दोनों भाइयों का क्या रहा, बचा पाए पिता की साख?

Maharashtra Elections 2024: लातूर सिटी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अमित देशमुख ने बीजेपी की अर्चना पाटिल को हराया. वहीं धीरज देशमुख को बीजेपी के रमेश कराड के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Riteish Deshmukh: महाराष्ट्र के लातूर में हुए विधानसभा चुनावों में देशमुख परिवार की चर्चा जोर-शोर से रही. अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने भाइयों, अमित और धीरज देशमुख, के लिए चुनाव प्रचार किया. यह क्षेत्र उनके पिता, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का गढ़ रहा है. परिसीमन के बाद लातूर सिटी और लातूर रूरल सीटों पर बंटवारा हुआ. इस चुनाव में एक भाई ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे को हार का सामना करना पड़ा.