मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई- विटारा की दिखी झलक, बाजार में छा जाने को तैयार

Maruti Suzuki e Vitara unveiled: मारुति इसके प्रोडक्शन स्पेक वर्जन eVX कॉन्सेप्ट को भारत में हुए ऑटो एक्सपो में पहले ही पेश कर चुकी है. कहा ये भी जा रहा है कि भारत में ई-विटारा को किसी और नाम के साथ लाया जा सकता है. Suzuki E Vitara सुजुकी के लिए एक ग्लोबल मॉडल है.

ADVERTISEMENT

मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च कर दी है.
मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च कर दी है.
Google CTA

Maruti Suzuki first electric car e Vitara: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार आखिरकार Introduce कर दी है. जापानी कार निर्माता कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पहली ईवी ई-विटारा (e Vitara) की झलक दिखाई है. वैसे तो कंपनी ने बीते साल ऑटो एक्सपो के दौरान भारत में कंपनी ने बतौर कॉन्सेप्ट Maruti eVX के नाम से पेश किया था, लेकिन अब कंपनी ने इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA मोटर शो के दौरान इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को पेश किया है. यानी इस कार को भारत में मारुति की पहली Electric Car के तौर पर भी पेश किया है.