Shesh Bharat: स्टालिन ने ऐसा रचा चक्रव्यूह कि शाह, विजय, EPS के होश उड़े

M. K. Stalin और Premalatha Vijayakant के बीच 2026 चुनाव से पहले DMK–DMDK गठबंधन ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है, जिससे विपक्षी खेमे खासकर AIADMK-BJP रणनीति को झटका लगा है.

ADVERTISEMENT

स्टालिन
स्टालिन
Google CTA

MK Stalin Premalatha Vijayakanth Meeting: चेन्नई का अलवारपेट चेन्नई के सबसे पॉश इलाकों में से है जहां सीएम एमके स्टालिन का घर है. गुरुवार की सुबह इस घर में कुछ ऐसा हुआ जिसने तमिलनाडु की चुनाव से पहले की राजनीति को हिला दिया. स्टालिन अपने घर में स्पेशल गेस्ट प्रेमलता विजयकांत का स्वागत कर रहे थे. विजयकांत तमिल फिल्मों की बड़े स्टार रहे और कैप्टन टैग मिला. स्टारडम के दम पर उन्होंने DMDK नाम की पार्टी बनाई थी. 2003 में विजयकांत के अचानक निधन से पार्टी को बड़ा धक्का लगा लेकिन पत्नी प्रेमलता विजयकांत ने पार्टी की कमान और कैप्टन की विरासत संभालकर ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला कि एंटी डीएमके कैंप हक्का-बक्का हो गया.