राहुल गांधी ने अपने किन दो सांसदों को पहना दिया मोदी-अडानी का मास्क? फिर पूछे ये सवाल

शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस ने एक नया तरीका अपनाया. राहुल गांधी और उनके दो सांसद, मणिकम टैगोर और शिवाजी कलगे, संसद में प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी का मुखौटा पहनकर पहुंचे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Parliament Session: महाराष्ट्र चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा "एक हैं तो सेफ हैं" अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अंदाज में बदल दिया है. राहुल गांधी ने इस नारे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी को निशाने पर लिया और इसे नया रूप देते हुए कहा, "मोदी-अडानी एक हैं, सेफ हैं."