नीमच का नत्था! जमीन पर लोट-लोट अपने गांव को देशभर की सुर्खियां बना गए मुकेश प्रजापति, पूरी कहानी ये
MP: मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले मुकेश की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है. मुकेश कई सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. लेकिन जब उनके प्रयासों की तरफ प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने प्रशासन को जगाने जो अनोखा तरीका निकाला, उसके बाद मुकेश देशभर में छा गए.
ADVERTISEMENT

Mukesh of Neemuch exposed corruption in MP
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले मुकेश की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है.
मुकेश कई सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं.
उन्होंने प्रशासन को जगाने जो अनोखा तरीका निकाला, उसकी वजह से वे देशभर में छा गए.
MP: आज से 14 साल पहले आमिर खान प्रोडक्शन की मशहूर फिल्म पीपली लाइव आई थी. उसके मुख्य किरदार नत्था को आप अभी भी नहीं भूले होंगे, जिसे सरकार की गलत नीतियों की वजह से आत्महत्या करने का ऐलान करना पड़ता है, ताकि सरकार से मुआवजा लिया जा सके. इस चक्कर में पूरा तंत्र उसके पीछे-पीछे दाैड़ लगाने लगता है. मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मुकेश प्रजापति की कहानी भी बहुत कुछ पीपली लाइव फिल्म के किरदार नत्था से कम मिलती-जुलती नहीं है.