'मेरे राष्ट्रपति... सॉरी पति': ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की पहली ब्रीफिंग में फिसली जुबान, वीडियो वायरल

केटी ने अपने पति की तारीफ करना शुरू किया और कहा कि उनके चार छोटे बच्चे हैं और परिवार उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शाम का वक्त न बिताना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है. इसी दौरान केटी की जुबान फिसली और वह ट्रंप को अपना पति कह बैठीं. उन्होंने कहा- मेरे प्रेसिडेंट... माफ कीजिए, मेरे पति.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया अपनी पहली ही प्रेस ब्रीफिंग को लेकर चर्चा में आ गई हैं. ब्रीफिंग के दौरान अपने परिवार का जिक्र करते हुए अचानक उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने पति की जगह राष्ट्रपति ट्रंप का नाम ले लिया. हालांकि, तुरंत गलती सुधारते हुए उन्होंने माहौल हल्का कर दिया, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.