Gen-Z आंदोलन में तबाह हुआ नेपाल का होटल इंडस्ट्री, 25 अरब का नुकसान, जानें इसका GDP पर क्या होगा असर
नेपाल में जेनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा से होटल उद्योग को करीब 25 अरब रुपये का नुकसान हुआ है. इससे हजारों लोगों की नौकरियाँ खतरे में पड़ गई हैं और पर्यटन क्षेत्र पर गहरा असर पड़ा है.
ADVERTISEMENT

नेपाल में प्रदर्शन का होटल इंडस्ट्री पर असर
भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त अपने सबसे बड़े नागरिक आंदोलन से गुजर रहा है. दरअसल भ्रष्टाचार और प्रशासन से नाराज इस देश की युवा जनता ने सरकार का तख्तापलट कर दिया. नतीजा यह हुआ कि प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देकर भागना पड़ा.
