Noida: गौर सिटी के बेसमेंट में 3-3 कुत्ते लेकर पहुंचा ये शख्स, गार्ड ने टोका तो दी Dog अटैक की धमकी
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 सोसाइटी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें कुत्तों को लेकर बवाल खड़ा हो गया. गौतमबुद्ध नगर जिले में आने वाली इस सोसाइटी में एक व्यक्ति और गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई. यहां तक कि गार्ड को कुत्ते छोड़ने की धमकी दे दी.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है
कुत्ते के मालिक को टोका तो उसने दी कुत्तों से हमला कराने की धमकी, हुई बहस
ग्रेटर नोएडा का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 सोसाइटी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें कुत्तों को लेकर बवाल खड़ा हो गया. गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसाइटी में एक व्यक्ति और गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई, जब गार्ड ने व्यक्ति को बेसमेंट में कुत्ते घुमाने और बेसमेंट में पॉटी शौच कराने से रोका. यह घटना तब और बढ़ गई जब कुत्ते के मालिक ने गार्ड को धमकी दी कि वह उस पर कुत्ते छोड़ देगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.