विपक्ष कमजोर नहीं… प्रशांत किशोर ने ‘हिंदुत्व’ के शोर के बीच बताया BJP को हराने का गणित!

प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट कहा कि, बीजेपी की जीत के बीच यह मान लेना कि विपक्ष हमेशा संघर्ष करेगा, सही नही है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत में विपक्ष को कमजोर नहीं आंका जा सकता.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Prashant Kishor: देश में लोकसभा चुनावों के लिए माहौल सेट हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बार अपने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की ताकत पर 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. विपक्ष ने कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA अलायंस बना रखा है. हालांकि इस गठबंधन के एक अहम पार्टनर नीतीश कुमार पिछले दिनों बिहार में बीजेपी के साथ चले गए हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी भी कांग्रेस और लेफ्ट दलों के साथ सीट शेयरिंग के लिए राजी नहीं दिख रहीं. बीजेपी ने एक तरफ राम मंदिर को लेकर अपना बाड़ा वादा भी पूरा किया है. चर्चा है कि इससे बीजेपी का हिंदू वोट बैंक और मजबूत होगा. तो क्या चुनाव से पहले ही बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में मैदान मार लिया है? विपक्ष का कोई स्कोप बचता है या नहीं? चुनावी रणनीतिकार के तौर पर मशहूर और बिहार जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर इस बात को अलग नजरिए से देखते हैं.