पुणे का ये पब New Year पार्टी में कंडोम और ORS के साथ भेज रहा इनविटेशन, बवाल मचा तो कैफे ने क्या कहा?

पुणे के मशहूर हाई स्पिरिट्स कैफे ने नए साल की पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों को कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट देने का फैसला किया है. अब इसको लेकर बवाल छिड़ गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सांकेतिक फोटो (AI)
Google CTA

Pune Pub: पुणे के मशहूर हाई स्पिरिट्स कैफे ने अपने नए साल की पार्टी को खास और जागरूकता से भरपूर बनाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है. पब ने आने वाले सभी मेहमानों को कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट देने का फैसला किया है. ऑर्गनाइजर का दावा है कि इसका उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना और सुरक्षा को बढ़ावा देना है. लेकिन इस अनोखी पहल ने विवाद खड़ा कर दिया है.