तेलुगू सिनेमा के 'बिगड़े स्टार्स' को घुटने पर ला रहे रेवंत रेड्डी, अल्लू अर्जुन के बाद राणा दग्गुबती पर केस दर्ज

रील लाइफ में बाहुबली से भिड़ने वाले भल्लाल देव राणा दग्गुबती भी फंस गए हैं सीएम रेवंत रेड्डी के फेर में. कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करके राणा दग्गुबाती और उनके स्टार परिवार ने सरकार को चैलेंज किया था. अब खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rana Daggubati Case: ये कोई बहुत पुरानी बात नहीं है. संध्या थियेटर में महिला की मौत के मामले में तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी. रात भर जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा होकर अल्लू अपने घर पहुंचे तो कई सेलिब्रिटीज मिलने पहुंचे. तेलुगू के बड़े स्टार राणा दग्गुबती यानी बाहुबली के भल्लालदेव भी अल्लू अर्जुन से मिलने आए थे. वीडियो बहुत वायरल हुआ जब दग्गुबाती आए तो अल्लू फोन पर बात कर रहे थे. खुद को इग्नोर मानकर दग्गुबाती आगे बढ़ गए लेकिन अल्लू अर्जुन ने फोन पर बात करते हुए खींचकर अपने पास बुलाया और गले लगा लिया.