Ravichandran Ashwin Retirement: गाबा टेस्ट के बाद आर अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, वीडियो में दिखे भावुक

Ashwin Retired: 38 साल के रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके नाम 537 टेस्ट विकेट हैं, और उन्होंने 37 बार एक पारी में 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया है.

ADVERTISEMENT

R Ashwin Retirement
R Ashwin Retirement
Google CTA

Ravichandran Ashwin Retire: भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. यह घोषणा उन्होंने गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद की. ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के खिलाड़ी मौजूद थे, और इस दौरान अश्विन ने कप्तान विराट कोहली को गले लगाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि अश्विन जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे. इसके कुछ ही समय बाद, अश्विन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से बातचीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया.