रूस की स्टारलिंक को खुली चेतावनी, भारत में भी मस्क की बढ़ी मुश्किलें !

Russia warning to Star link

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

रूस और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष में बढ़ते रणनीतिक तनाव के बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क स्टारलिंक को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. रूस के नए सैटेलाइट नेटवर्क ‘रास्वेत’ को रोकने की कोशिशों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेदवेदेव ने कहा कि ऐसा कदम पूर्ण पैमाने पर अंतरिक्ष युद्ध की स्थिति पैदा कर सकता है. उनके बयान के बाद अंतरिक्ष में सैटेलाइट सुरक्षा और सैन्य प्रतिस्पर्धा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत को लेकर भी विवाद जारी है. मस्क ने भारतीय बाजार में प्रवेश में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि स्टारलिंक समेत सभी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों को समान नियमों और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.