कभी शिवलिंग, कभी श्री राम पर छेड़ा विवाद, मोदी सरकार पर बरस रहीं सायोनी घोष कौन हैं?

राजनीति में आने से पहले भी सायोनी कई विवादों में रही हैं. 2015 में उनके ट्विटर अकाउंट से एक विवादित तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें शिवलिंग को कंडोम पहनाने का चित्र था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Saayoni Ghosh: ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी... भारत की जनता इतनी भूखी है कि धोखा भी खा लेती है. कुछ इन्हीं शब्दों के साथ ममता दीदी की यह सांसद संसद में गरजीं और सरकार पर जमकर बरसीं. हम बात कर रहे हैं तृणमूल कांग्रेस की नई-नवेली सांसद सायोनी घोष की, जिनका पहला प्यार एक्टिंग और आखिरी प्यार राजनीति है. रेड कार्पेट से सियासत तक का सफर तय करने वाली सायोनी ने कुछ ही सालों में वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसके लिए दिग्गज नेता सालों तक मेहनत करते हैं.