SCO-BRICS Summit: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती से वैश्विक राजनीति में क्या-क्या बदलेगा?

तिआंजिन में हुए SCO सम्मेलन में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की गर्मजोशी से मुलाकात ने रूस-भारत-चीन के संभावित नए गठबंधन की ओर इशारा किया. अमेरिका की कठोर नीतियों के बीच भारत अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखते हुए वैश्विक समीकरणों को नया रूप दे रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

SCO-BRICS Summit: दुनिया की राजनीति तेजी से बदल रही है. देश नए दोस्त ढूंढ रहे हैं और पुराने रिश्तों पर फिर से सोचने की जरूरत महसूस कर रहे हैं. ऐसी ही एक अहम घटना हुई चीन के शहर तिआंजिन में, जहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मिले.