'पाकिस्तान ने भारत के 7 फाइटर जेट गिराए...', UNGA में शहबाज शरीफ का झूठा दावा, बरस पड़ा भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के झूठे आरोपों का करारा जवाब देते हुए उसे आतंकवाद का पोषक बताया और साफ कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है. पाकिस्तान को अपने देश में चल रहे आतंकी ठिकानों को बंद कर आत्मचिंतन करने की सलाह दी गई.

ADVERTISEMENT

पेटल गहलोत
पेटल गहलोत
google news

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान को भारत की तरफ से करारा जवाब मिला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जब यूएन में खड़े होकर भारत के खिलाफ झूठ का पुलिंदा पढ़ा तो भारत ने भी बिना वक्त गंवाए, उनकी झूठी बातों की धज्जियां उड़ा दीं.