स्वरा भास्कर को मौलाना सज्जाद के साथ देख ट्रोलर्स ने क्यों लगाई क्लास? 'लुक' हुआ वायरल
Swara Bhaskar इस फोटो में पीच कलर के चिकन वर्क वाले सूट में नजर आ रही हैं. मौलाना से मिलते हुए एक्ट्रेस ने दुपट्टा सिर से पूरी तरह से ढक लिया है. इसके बाद से ट्रोलर्स ने उनके पहनावे पर निशाना साधा है
ADVERTISEMENT

Fahad Ahmad (X)
Swara Bhasker Trolled: स्वरा भास्कर की महाराष्ट्र चुनाव में एंट्री हो गई है. हर बार राजनीति और अन्य मुद्दों को लेकर बयान देने वाली स्वरा इस बार किसी और मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर स्वरा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. दरअसल, उनके शौहर फहाद अहमद ने एक फोटो शेयर की जिसमें स्वरा भी दिखाई दे रहीं हैं. वायरल तस्वीर में दोनों के साथ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नौमानी भी हैं. मौलाना सज्जाद नौमानी विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. स्वरा अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं.