'फिर तो हर टेस्ला कार भी की जा सकती है हैक', EVM को लेकर एलन मस्क के बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार

चंद्रशेखर ने कहा, "मैं एलोन मस्क नहीं हूं. लेकिन मुझे टेक्नोलॉजी की समझ भी है. मुझे ये दावा करना ठीक नहीं लगता कि दुनिया में कोई सुरक्षित डिजिटल उत्पाद नहीं हो सकता, इसका अर्थ यह है कि प्रत्येक टेस्ला कार को हैक किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Elon Musk-Rajeev Chandrasekhar: EVM के मुद्दे पर स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ बीजेपी के नेता राजीव चंद्रशेखर की तीखी बहस देखने को मिली. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि मैं मस्क का सम्मान करता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि वे ईवीएम के मुद्दे को लेकर गलत हैं कि कोई भी मशीन हैक की जा सकती है. उन्होंने कहा कि कैलकुलेटर और टोस्टर हैक नहीं किया जा सकता है.