ट्रंप ने किया "एनर्जी सीजफायर" का ऐलान, जेलेंस्की बोले- "हमें तो खबर ही नहीं"!
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ किया कि ट्रंप के इस सीजफायर वाले ऐलान की जानकारी उनके लिए भी पूरी तरह नई थी. जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए सचमुच तैयार होता है, तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने को तैयार है.
ADVERTISEMENT

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए दावे ने हलचल तेज कर दी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को लेकर सहमति बन गई है और यह 'एनर्जी सीजफायर' तत्काल प्रभाव से लागू हो रहा है. उन्होंने दोनों देशों से अपील की कि वे इस समझौते का उल्लंघन न करें. हालांकि, इस घोषणा के सामने आते ही यूक्रेन की ओर से हैरान करने वाली प्रतिक्रिया आई है.
