'यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए', जेलेंस्की पर क्यों नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप?
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के पास इस टकराव को खत्म करने के कई अवसर थे, लेकिन उन्होंने समझौता करने की कोशिश नहीं की. ट्रंप के मुताबिक, इस युद्ध के चलते यूक्रेन अपनी जमीन का बड़ा हिस्सा गंवा चुका है और दोनों पक्षों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. इसलिए अब समय आ गया है कि यूक्रेन किसी ऐसे नेतृत्व की तरफ देखे, जो शांति का रास्ता निकाल सके.
ADVERTISEMENT

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को अब वोलोदिमिर जेलेंस्की की जगह किसी ऐसे नए नेता को चुनना चाहिए, जो रूस के साथ बातचीत कर युद्ध को समाप्त कर सके.
